बाइक पर घूमने निकलीं सोनाक्षी ने दिखाया VIP कल्चर, यूजर्स बोले-''क्या मजाक है, लोग परेशान हो रहे हैं''

2/1/2020 12:44:37 PM

मुंबई: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को अक्सर अपने ट्रेडिशनल लुक से फैंस को इंप्रेस करती हैं। आए दिन सोनाक्षी की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में 'दबंग गर्ल' की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में सोनाक्षी बाइक चलाती दिख रही हैं।

सोनाक्षी बुलेट बाइक से एक्ट्रेस करीना कपूर के रेडियो शो व्हॉट वुमन वॉन्ट के सेट पर पहुंची। वह रेड कलर की बुलेट बाइक से सेट पर पहुंची। बाइक चलाते हुए सोनाक्षी सिन्हा के वीडियो भी सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। सोनाक्षी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें उनके वीआईपी कल्चर के लिए ट्रोल किया। 

वीडियो पर कमेेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा-'इंडिया में स्टार्स को बेवजह का इतना महत्व देते हैं।' एक और यूजर ने कमेंट में लिखा- 'क्या ये मजाक है ? इससे लोग परेशान हो रहे हैं और उन्हें ट्रैफिक नियम नहीं पता हैं।' एक यूजर ने लिखा- 'इस पूरी नौटंकी के साथ व्यस्त रोड।' 

इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सोनाक्षी को इस तरह बाइक चलाने पर ट्रोल किया है। सामने आए इस वीडियो में  सोनाक्षी जहां बाइक चला रही हैं वहीं बॉडीगार्ड और तमाम मीडियाकर्मी सोनाक्षी के पीछे-पीछे चल रहे हैं। जिसके कारण रोड में चल रहे लोगों को जाम और दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।

वीडियो में सोनाक्षी के बॉडीगार्ड हाथों से उनके करीब आने वाले वाहन चालकों को दूर रहने का आदेश दे रहा हैं। सोनाक्षी सिन्हा के इस वीआईपी कल्चर की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी हाल ही में फिल्म 'दबंग 3' में नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ सलमान खान, साईं मांजेकर, किच्चा सुदीप थे। इसके अलावा सोनाक्षी 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अजय देवगन, नोरा फतेही, राना दग्गुबाटि, संजय दत्त समेत कई स्टार्स हैं। 

 <

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#sonakshisinha who just learnt how to ride the bike today turned up for her interview with #kareenakapoorkhan like this. #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Jan 31, 2020 at 12:11am PST

Smita Sharma