''भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया'' से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक जारी, ''सुंदरबेन जेठा'' के किरदार में पावरफुल दिखीं एक्ट्रेस
7/17/2020 4:06:08 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. फैंस को अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का बेसब्री से इंतजार है। फिल्ममेकर्स में फिल्म का न्यू लुक शेयर कर फैंस के इंतजार को थोड़ा ठहराव दे दिया है। साफ -साफ कहें तो फिल्म 'भुज' से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। इसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।
सोनाक्षी ने पोस्टर को अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ''सुंदरबेन जेठा मधारपार्या का किरदार निभाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। वह बहादुर सोशल वर्कर, जिन्होंने इंडियन आर्मी को सपोर्ट करने के लिए 299 महिलायों का नेतृत्व किया था।''View this post on InstagramA post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on
बता दें इस फिल्म में सोनाक्षी सामाजिक कार्यकर्ता जेठा मधरपार्या की भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म एक रियल स्टोरी पर आधारित है और ये एक वॉर फिल्म है। इससे पहले फिल्म से अजय देवगन और संजय दत्त का लुक शेयर किया जा चुका है। भुज में अजय देवगन स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक के रोल में नजर आएंगे। सिनेमाघर बंद होने के चलते फिल्म को ऑनलाइन ही रिलीज किया जाएगा। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।