''शहर की लड़की'' रीमिक्स सॉन्ग में बादशाह की धुन पर फिर थिरकते दिखें सुनील शेट्टी और रवीना टंडन

7/5/2019 8:32:01 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'खानदानी शफाखाना' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। कुछ दिन पहले सोनाक्षी सिन्हा, वरुण शर्मा और बादशाह स्टारर फिल्म 'खानदानी शफाखाना' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब इस फिल्मा का नया गाना 'शहर की लड़की' रिलीज हुआ है। 

जैसे कि आप जानते ही हैं कि इन दिनों बॉलीवुड में पुराने पॉपुलर गानों को रीक्रिएट करने का ट्रेंड जोरों पर है। खानदानी शफाखाना में रवीना टंडन के फेमस गाने 'शहर की लड़की' को रीक्रिएट गया है। हाल ही में इसका नया वर्जन रिलीज हुआ है। जिसमें रैपर-सिंगर बादशाह के साथ कॉकटेल एक्ट्रेस डायना पैंटी नजर आ रही हैं।

डायना इसमें बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। बता दें इस गानें में पुराने गानें के ओरिजिनल स्टार्स रवीना टंडन और सुनील शेट्टी भी हैं।

बता दें 'शहर की लड़की' गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर वायरल हो गया है। इसे बादशाह और तुलसी कुमार ने अपनी आवाज दी है। सॉन्ग को आदिल शेख ने कोरियोग्राफ किया है। जिसमें डायना के कूल मूव्ज नजर आ रहे हैं।

लेकिन गाने के बीच में एकदम से रवीना और सुनील शेट्टी की एंट्री होती है। नए वर्जन में रवीन और सुनील को देखना काफी एक्साइटिंग है। 

Pawan Insha