मनीष पाॅल के साथ जंगल की सैर पर निकली सोनाक्षी सिन्हा, फैंस बोले ''क्या लग रेली है बोले तो एक दम झकास''

9/1/2019 1:08:29 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इन दिनों फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर सोनाक्षी एक्टर और होस्ट मनीष पाॅल के साथ जंगल की सैर पर निकल पड़ी। इस दौरान की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

शेयर की इन तस्वीरों में सोनाक्षी ग्रे टाॅप और क्रागो पैंट में कूल लुक में दिख रही हैं। सोनाक्षी ने अपने लुक को हैट से कंप्लीट किया है।

मिनिमल मेकअप और खुले बाल सोनाक्षी के लुक और भी खूबसूरत बना रहे हैं।

वहीं मनीष टी-शर्ट और जींस में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों स्टार्स जीप पर खड़े होकर पोज दे रहे हैं। तस्वीरों में सोनाक्षी और मनीष की क्यूट बाॅन्डिंग देखने को मिल रही हैं।

उनकी ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि सोनाक्षी और मनीष काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों कई बार स्टेज शेयर करते हिए नजर आ चुके हैं। कुछ समय पहले सोनाक्षी और मनीष रियलिटी शो इंडियन आइडल 10 के मंच पर नजर आए थे।

इस दौरान दोनों ने काफी मस्ती की थी। सोनाक्षी ने मनीष की साड़ी पहने में मदद की थी। इस जोड़ी ने सलमान खान के दबंग टूर में भी मंच शेयर किया था। 

काम की बात करें तो सोनाक्षी की फिल्म 'खानदानी शफरनामा' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में सोनाक्षी अलावा अन्नू कपूर, वरुण शर्मा और बादशाह मुख्य भूमिका में थे।

फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसके अलावा सोनाक्षी और 'दबंग 3' 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया'में भी नजर आएंगी। 

 

Smita Sharma