मालदीव में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं ''दबंग गर्ल'' सोनाक्षी सिन्हा, समंदर में लेट यूं दिए पोज

11/24/2020 10:50:47 AM

मुंबई: 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। सोनाक्षी सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर कर रही हैं। सामने आईं

तस्वीरों में सोनाक्षी मालदीव के समंदर किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी ब्लैक बिकिनी में समंदर की रेत और पानी पर बैठी नजर आ रही हैं।

वहीं एक तस्वीर में वो बड़ी सी हैट पहने दिख रही हैं। सोनाक्षी ने ये तस्वीरें खुद शेयर की हैं। शेयर की इन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा ने खुद को आईलैंड गर्ल कहा है।

सोनाक्षी फिलहाल मालदीव के कोधिप्परू आइलैंड के ग्रैंडपार्क में हैं। फैंस सोनाक्षी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो सोनाक्षी फिल्म का नाम भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अजय देवगन,संजय दत्त समेत कई स्टार्स हैं। 

 

Smita Sharma