रिसेप्शन पार्टी में बच्चों संग थिरकते दिखे सोनाक्षी-जहीर, हनी सिंह ने महफिल में लगाए चार-चांद
6/24/2024 5:29:13 PM
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2024_6image_17_27_556607246sonakshiy.jpg)
मुंबई. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की 23 जून को दिन में शादी और शाम में रिसेप्शन पार्टी रखी गई। पार्टी में कई बॉलीवुड स्टार्स ने शिरक्त की। कपल ने शादी की रिसेप्शन पार्टी में जमकर डांस किया, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं।
एक वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बच्चों के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
दूसरे वीडियो में न्यूल वेड कपल एक-दूसरे के प्यार में डूबा हुआ नजर आ रहा है। जहीर पत्नी सोनाक्षी पर प्यार लुटाते हुए और आफरीन आफरीन गाने पर रोमांटिक डांस करते हुए दिख रहे हैं।
एक अन्य वीडियो में सोनाक्षी और जहीर सिंगर यो यो हनी सिंह के गाने पर झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। हनी सिंह ने महफिल में चार-चांद लगा दिए।