कुदरती नजारों के बीच नए साल का जश्न मना रही है सोनाक्षी सिन्हा, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

1/1/2021 1:20:56 PM

मुंबई. आज हर कोई नए साल का स्वागत कर रहा है और पुराने साल को अलविदा कह रहा है। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी खास अंदाज में नए साल का स्वागत किया और पुराने साल को अलविदा कहा है। सोनाक्षी मुंबई से बाहर कुदरती नजारों में नए साल का जश्न मना रही है। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो खूब वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में एक्ट्रेस कुदरती नजारों का मजा लेती हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस पानी के किनारे बैठी हुई नजर आ रही है। ठहरा हुआ पानी और चारों तरफ हरियाली दिल और आंखों को सुकून दे रहे हैं।

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस स्टनिंग नजर आ रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- 'साल का आखिरी दिन, अलविदा 2020' फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 


काम की बात करें तो सोनाक्षी बहुत जल्द फिल्म 'फोर्स 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म  'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आएंगी। 

Parminder Kaur