सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं ''बोलने की आजादी है ना कि गाली देने की''

8/20/2020 5:01:13 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने लगातार हो रही ट्रोलिंग से तंग आकर सोशल मीडिया से अलविदा कह दिया था। वहीं उन्होने ट्विटर से भी इसी के चलते दूरी बनाई थी ताकि फैल रही नेगटिविटी से दूर रहा जा सके। अब हाल ही में सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर एक्ट्रेस ने एक बयान दिया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि सोशल मीडिया पर लोगों को बोलने की आजादी है, लेकिन कुछ लोग इसे गाली देने की आजादी बना चुके हैं। लोग अभिव्यक्ति की आजादी को गलत तरीके से ले रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि बॉलीवुड का कोई ना कोई सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होता रहता है।

PunjabKesari


बता दें सोनाक्षी सिन्हा भी कई बार ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। एक बार केबीसी में पूछे गए सवाल का जवाब न दे पाने पर एक्ट्रेस खूब ट्रोल हुई थी। वहीं सुशांत सिंह की मौत के बाद ट्रोलिंग से तंग आकर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। 
काम की बात करें तो सोनाक्षी को आखिरी बार फिल्म दबंग 3 में सलमान खान के साथ देखा गया था। फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को खूब पसंद किया गया था। 

 
 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News