सलमान के कहने पर इस अभिनेत्री ने घटाया 30 किलो वजन

6/2/2017 11:09:27 AM

नई दिल्ली: बॉलीवुड की ‘दबंग’ गर्ल सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। वह अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं और उनकी मां पूनम सिन्हा हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की सलाह पर स्विमिंग और योग के जरिए अपना वजन 30 किलो घटाया था। सोनाक्षी ने बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत 2010 में सलमान खान की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘दबंग’ से की। ‘दबंग’ में अच्छा अभिनय के लिए उनकी काफी तारीफ हुई थी। वर्ष 2013 में उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार से भी नवाजा गया।


बता दें कि 2005 में की फिल्म ‘मेरा दिल लेकर देखो’ में कॉस्ट्यूम डिजाइन करके कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की ।