व्हाइट सूट में खूबसूरत दिखीं दबंग गर्ल, तस्वीरों से नजरें हटाना हुआ मुश्किल

7/9/2019 1:48:40 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म 'खानदानी शफाखाना' में नजर आने वाली है। सोनाक्षी इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में सोना की कुछ तस्वीरें सामने आई है। सोना की ये तस्वीरें फिल्म प्रमोशन के दौरान की है।

 

 

इन तस्वीरों में सोनाक्षी व्हाइट कलर के सूट में नजर आ रही है। साथ में खुले बाल और लाइट मेकअप उनके लुक को चार चांद लग रहा था।

 

 

इस देसी लुक में सोनाक्षी बेहद ही खूबसूरत लग रही है। सोनाक्षी ने मीडिया को यहां कई स्टाइलिश पोज दिए। 

 

 

काम की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही फिल्म 'खानादानी शफाखाना' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रैपर बादशाह और वरुण शर्मा हैं।

 

 

इसके अलावा सोनाक्षी 'मिशन मंगल', 'दबंग 3' और 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखेंगी। 

 

Konika