First Look: तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं सोनाक्षी, भाई कुश के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आएंगी नजर

7/28/2022 5:26:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपने भाई कुश एस सिन्हा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए कुश सिन्हा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।


अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा, 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस जल्द आ रही है। इस फिल्म के जरिए कुश सिन्हा निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं और मैं दिग्गज एक्टर परेश रावल सर और सुहेल नय्यर के साथ स्क्रीन शेयर करूंगी।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी ने कहा, “कुश और मैं एक अच्छे प्रोजेक्ट में कोलैबोरेट करना चाहते थे। आखिरकार हमें कुछ ऐसा मिला, जो हम दोनों को पसंद आया और इसके बारे में हम एक्साइटेड हैं।” 


बता दें, निकिता रॉय और द बुक ऑफ डार्कनेस' को 2023 में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को निकी भगनानी, जैकी भगनानी और अंकुर टकरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। 
बताते चले, सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार साल 2019 में फिल्म 'दबंग 3' में सलमान खान के साथ देखा गया था। हालांकि, वह ओटीटी पर फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' (2021) में नजर आ चुकी हैं, लेकिन बड़े पर्दे पर वह पूरे तीन साल बाद वापिसी कर रही हैं। ऐसे में फैंस सोनाक्षी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटड हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News