कांग्रेस नेता बोला 'एक आत्मसम्मान वाली महिला दुष्कर्म के बाद अपनी जान दे देगी',भड़की सोना मोहपात्रा
11/3/2020 10:18:27 AM

मुंबई: सिंगर सोना मोहापात्रा हर मुद्दे पर अपनी बेबाकी से राय रखती हैं। उन्हें अक्सर महिलाओं के प्रति अपनी आवाजा बुलंद करते देखा जाता है। हाल ही में सोना मोहापात्रा केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन पर भड़क उठीं। दरअसल,केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने रविवार को दुष्कर्म की शिकार हुई महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।
एक बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि आत्मसम्मान वाली महिला दुष्कर्म की घटना होने पर तुरंत अपनी जान दे देगी। रामचंद्रन की इस टिप्पणी पर उनकी आलोचना हो रही है।
सोना मोहापात्रा ने कांग्रेस नेता के इस बयान पर भड़कते हुए बोला- 'हम महिलाएं अपने सामान्य जीवन में दिन-प्रतिदिन यौन उत्पीड़न और संभावित दुष्कर्म की हिंसा से घिरी रहती हैं। हम हर रोज इसकी ऊर्जा से घिरी रहती हैं! हमने इसके साथ रहना, इससे लड़ना और अपने सपनों को पूरा करना सीखा लिया है। कांग्रेस प्रमुख जी, आपके विचारों की निंदा करती हूं।'
बता दें कि केरल कांग्रेस प्रमुख रामचंद्रन का यह विवादित बयान कथित तौर पर सोलर घोटाले में शामिल एक महिला को लेकर की गई थी। इस महिला ने हाल ही में एक कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। हालांकि विवाद बढ़ने पर रामचंद्रन अपने बयान से पलट गए और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनके बयान से किसी को चोट पहुंची है तो मैं खेद प्रकट करता हूं।
इससे पहले सोना मोहपात्रा ने महिलाओं को लेकर दिए विवादित बयान पर मुकेश खन्ना को फटकार लगाई थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- 'क्योंकि इनके अनुसार पुरुष कभी घर के अंदर महिलाओं और बच्चों के साथ छेड़छाड़ अथवा शोषण नहीं करते, जिन्हें सबसे ज्यादा नजरअंदाज किया जाता है। मंदबुद्धि। कड़वी सच्चाई यह है कि हमारे चारों ओर ऐसी ही मानसिकता वाले लोग हैं। बदलाव धीमा है लेकिन आ रहा है।'
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
नवरात्रे के पहले दिन कुट्टू का आटा खाने से करीब 150 लोगों की बिगड़ी तबीयत, अलग-2 अस्पतालों में भर्ती

Recommended News

अमेरिका को चीन के साथ संभावित टकराव के लिए तैयार रहना चाहिए : पेंटागन

Vastu Tips: घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की रखी ऐसी प्रतिमा तो छा जाएगी गरीबी!

अभी खत्म नहीं हुआ कोविड-19: रोजाना नए मामलों में हुई बढ़ौतरी, 24 घंटे में आए इतने नए संक्रमित केस

Adishakti Peeth Lehda Devi temple: आदिशक्ति पीठ लेहड़ा देवी मंदिर में उमड़ा जन सैलाब