करण जोहर को ''जोकर'' कहता है बेटा यश, यूजर बोले ''बच्चे मन के सच्चे''

1/17/2020 6:58:24 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। सोशल मीडिया से करण जौहर का प्यार सभी को पता है। उनका इंस्टाग्राम फीड इस बात का सबूत है कि उन्हें तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने में कितना मज़ा आता है। वह अक्सर अपने जुड़वा बच्चों यश और रूही की तस्वीरें शेयर करते हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उनका बेटा यश उन्हें क्या कहता है। अगर आपने नहीं पढ़ा तो हम आपको बता दें कि छोटे यश अपने पिता को "करण जोकर" कहते हैं।

फिल्म प्रोड्यूसर ने इसकी वजह भी बताई कि उनका बेटा उन्हें इस नाम से क्यों बुलाता है। उन्होंने लिखा कि उन्हें लगता है कि यश उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। करण जौहर ट्विटर पर गए और लिखा, "मेरे बेटे ने मुझे करण जोकर कहा! मुझे लगता है कि वह मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करता है!"

करण जौहर के इस ट्वीट ने ट्विटर पर कई यूजर्स को मसाला दे दिया। कई यूजर्स ने इस ट्वीट को क्यूट बताया। कई ने उन्हें ट्रोल भी किया। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "बच्चे मन के सच्चे .. कभी झूठ नहीं बोलते।"

एक यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि वह 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' की स्क्रिप्ट समझ गया होगा।"

बच्चों को भगवान का रूप कहते हुए, एक यूजर ने लिखा, "सही पहचाना। बच्चे भगवान का रूप होते हैं। भगवान सब जानते हैं।"

जाने-माने लेखक अमीश त्रिपाठी ने भी ट्वीट पर कमेंट किया। अपने बेटे का एग्जाम्पल देते हुए उन्होंने लिखा, "मेरे बेटे को लगता है कि रिक रिओर्डन की किताबें मेरी तुलना में बेहतर हैं! !!!"

करण जौहर 2017 में यश और रूही सरोगेसी बच्चों के सेरोगेसी क्वे जरिए पिता बने। वह सिंगल पेरेंट है और अपनी माँ और स्टाफ की मदद से अपने बच्चों की देखभाल करते हैं। दोनों बच्चे इस साल फरवरी में अपना तीसरा जन्मदिन मनाएंगे।

Edited By

Akash sikarwar