कोरोना के चलते बेटे के सिर से उठा पिता का हाथ, अब सलमान खान ऐसे कर रहे मदद

5/5/2021 10:09:46 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश का हाल बेहाल कर रखा है। लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए ऑक्सीजन और बेड्स की कमी आ रही है। अब तक कई लोग इलाज की कमी से अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे संकट के समय में बॉलीवुड स्टार्स बढ़चढ़ कर लोगों की मदद कर रहे हैं। वहीं इंडस्ट्री के दबंग खान एक्टर सलमान खान भी हर संभव तरीके से लोगों की मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। अब हाल ही में भाईजान ने कोरोना से जा गंवा चुके पिता के बेटे की आर्थिक तौर पर मदद की है।

 

दरअसल, कर्नाटक के एक 18 वर्षीय लड़के के पिता की कोविड-19 की वजह से   मौत हो गई। पिता के निधन के बाद लड़के ने सलमान खान से आर्थिक मदद मांगी और एक्टर ने आगे बढ़कर उस लड़के की मदद भी की।

 

इस बात की जानकारी युवा सेना के नेता राहुल एस कनाल ने दी है। राहुल एस कनाल सलमान खान के साथ मिलकर कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद कर रहे हैं। 


अंग्रेजी अखबार मिड डे की खबर के अनुसार राहुल एस कनाल ने कर्नाटक के लड़के की मदद करने को लेकर कहा है कि सलमान खान ने उसको शैक्षिक उपकरणों के अलावा राशन भी मुहैया करवाया है। हम आगे भी उसकी मदद करते रहेंगे। सलमान के प्रशंसकों के परिवार वाले हमें दूसरों की मदद करने में सक्षम कर रहे हैं। 
कनाल ने बताया कि सलमान खान ने हमसे कहा है कि हम बाहर जाएं और हर इंसान की जरूरत पूरी करने में मदद करें। एक्टर को अपने हर प्रशंसक के बारे में भी पता है और वह उन्हें सहायता प्रदान कर रहे हैं।'
बता दें, सलमान खान बीते कुछ दिनों से मुंबई में बीएमसी, डॉक्टरों और पुलिस कर्मियों सहित फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को भोजन, चिकित्सा उपकरण और ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया करवा रहे हैं। 
 

Content Writer

suman prajapati