पापा अरबाज के निकाह में बेटे अरहान ने दी खास परफॉर्मेंस, गिटार बजाकर किया नई मां शूरा का स्वागत

12/26/2023 3:16:46 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 56 साल के एक्टर अरबाज खान 24 दिसंबर को दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्टर ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से निकाह किया है। अपनी वेडिंग में एक्टर ने खुद तो परफॉर्म किया ही, साथ ही उनके बेटे अरहान ने भी स्पेशल परफॉर्मेंस दी। अरबाज की शादी से उनके बेटे की परफॉर्मेंस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 

पापा अरबाज की शादी में अरहान खान ने गिटार बजाकर परफॉर्मेंस दी और नई मम्मी का स्वागत किया। अरहान के इस परफॉर्मेंस को पापा अपने कैमरे में कैद करते दिख रहे हैं। वहीं, यूजर्स भी बाप की शादी में दी बेटे की इस परफॉर्मेंस को खूब पसंद कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Atul Agnihotri (@atulreellife)

अन्य एक वीडियो में अरहान अपनी नई मम्मी संग ठुमके लगा रहे हैं। इस दौरान अरबाज के भाई सलमान खान भी साथ थिरकते नजर आते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें, इससे पहले अरबाज खान एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा संग शादी रचा चुके हैं। हालांकि, शादी के 19 साल बाद उनका 2017 में उनका तलाक हो गया था। वहीं, मलाइका से तलाक के बाद एक्टर ने जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट किया, लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब मलाइका से तलाक और जॉर्जिया से ब्रेकअप के बाद एक्टर ने शूरा खान से निकाह करके अपना घर बसा लिया है।

 

 

Content Writer

suman prajapati