बहुत इंटरेस्टिंग है काजोल और अजय की लव स्टोरी, घर में ही रचाई थी गुपचुप शादी

8/4/2019 8:36:13 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस काजोल की लव स्टोरी बहुत इंटरेस्टिंग है। 5 अगस्त 1974 को जन्मी काजोल के बर्थ-डे पर हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं। काजोल और अजय की शादी को 19 साल हो चुके हैं, मगर इन दोनों का रिश्ता और भी पुराना है। 

इन दोनों की जोड़ी को रोज बनते-बिगड़ते रिश्तों वाली फिल्मी दुनिया में एक मिसाल के तौर पर गिना जाता है। लेकिन हममें से ज्यादातर लोगों को यह बात शायद ही मालूम हो कि जब इन दोनों से शादी की थी तब काजोल अपने करियर में बुलंदियां छू रही थीं जबकि अजय तब उतने मशहूर नहीं हुए थे।

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में काजोल ने खुलासा किया कि उन्होंने क्यों अजय से शादी की और क्यों वो मानती हैं कि उस वक्त अजय से शादी करने का फैसला सही था। काजोल और अजय ने 1999 में शादी की थी और अब उनके दो बच्चे भी हैं। अजय और काजोल की बेटी का नाम नायसा जबकि बेटे का नाम युग है। ‘उस समय यह फैसला मेरे लिए बिल्कुल सही था। मैं लगभग साढ़े आठ या नौ सालों से लगातार काम कर रही थी। इसलिए मैंने सोचा कि अब काम से थोड़ी फुर्सत ली जाए और इसे कुछ समय के लिए किनारे रखा जाए।’ 

अजय और काजोल दोनों पहली बार एक फिल्म ‘गुंडाराज’ के सेट पर मिले थे। तब अजय बहुत रिजर्व रहते थे, इसलिए लोग उन्हें घमंडी समझ लेते थे। लेकिन काजोल से उनकी अच्छी बात होने लगी। मुलाकातें बढ़ने लगी। साथ में ज़्यादा समय गुज़रने लगा। इसके बाद दोनों ने तय किया कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए।

अजय ने ये भी बताया कि उनकी शादी उनके घर के छत पर हुई थी। वो बेडरूम से निकलकर छत पर गए, शादी की और फिर से बेडरूम में आ गए। चीज़ें इतनी सिंपल तरीके से हुईं।

जानकारी के लिए बता दें काजोल ने जब अपनी पहली फिल्म 'बेखुदी' साइन की तब वे 16 साल की थीं और स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं।

उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने के लिए स्कूल छोड़ दिया। काजोल फिल्मी परिवार से हैं। उनके पिता शोमू मुखर्जी निर्माता-निर्देशक रहे हैं।


शोमू के अन्य भाई भी फिल्मों से जुड़े रहे। उनकी मां तनुजा, मौसी नूतन, नानी शोभना समर्थ और परनानी रतन बाई प्रसिद्ध एक्ट्रेस रही हैं। 

Pawan Insha