''22 साल बाद पता चला कि विचार एक जैसे नहीं'' सोहेल से अलग होने के सवाल पर सलमान की Ex भाभी बोलीं-''मुझे शायद लड़कियां पसंद''

9/3/2022 12:25:21 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई सोहेल खान और उनकी वाइफ सीमा किरण सजदेह ने इसी साल मई में तलाक की अर्जी डाली है। कपल 22 साल लंबे रिश्ते को तोड़ रहा है। हाल ही में सीमा सजदेह ने सोहेल से तलाक लेने की बात पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनके विचार एक जैसे नहीं थे इसलिए दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया।

PunjabKesari

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उन्हें (सीमा) लड़कियां पसंद है। दरअसल,  सीमा किरण सजदेह जल्द ही 'फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स'  के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। इस शो में उनके साथ  महीप कपूर (संजय कपूर की पत्नी), भावना पांडे (चंकी पांडे की पत्नी) और नीलम कोठारी हैं। शो में इन सेलेब्स के जीवन के बारे में कई जानकारियां भी सामने आई हैं। शो के एक एपिसोड में सीमा को इंडिया मैचमेकिंग की सीमा टापरिया से मिलाती हैं।

PunjabKesari

महीप ने तब तापरिया को सीमा के लिए किसी को खोजने के लिए कहा और बाद में सीमा ने सोहेल खान के साथ अपने अलगाव के बारे में और बताने के लिए कहा। सीमा ने आगे कहा वह पिछले पांच सालों से सलमान खान के भाई सोहेल खान से अलग हो चुकी हैं। तापरिया ने अलग होने का कारण पूछा तो सीमा ने कहा-'हमारे विचार एक जैसे नहीं हैं।'

PunjabKesari

 

इस पर तापरिया ने पूछा- 'लेकिन 22 साल बाद आपको पता चला कि विचार एक जैसे नहीं हैं?' तब सीमा ने कहा-'इसमें समय लगता है।' तापरिया ने सीमा को जवाब दिया- 'तुम दोनों ने 22 साल साथ बिताए हैं।'

सीमा सजदेह ने कहा कि वह बहुत हट्ठी इंसान हैं. इस बात को सीमा तपारिया ने भी माना। सीमा सजदेह ने मजाक में कहा- 'शायद मुझे औरतें पसंद हैं। 'ये बात सुनकर महीप कपूर शॉक गईं और सीमा तपारिया के भी होश उड़ गए। दोनों के एक्सप्रेशन देखकर सीमा सजदेह ने कहा कि वह मजाक कर रही हैं। इसके बाद उन्होंने सीमा तपारिया के बारे में बात करते हुए कहा- 'मुझे लगता है ये सुनकर उनके पसीने छूट रहे थे।'

PunjabKesari

सीमा सजदेह की बात को सुनने के बाद महीप कपूर ने मैचमेकर सीमा तपारिया से पूछा कि क्या वह उनकी दोस्त के लिए 'दुल्हन' ढूंढ सकती हैं? इसपर सीमा तपारिया ने साफ कहा- 'मैं ये सब नहीं करती। भारत में अभी तक यह खुलकर नहीं होता है। हम भविष्य में देखेंगे, लेकिन फिलहाल नहीं।

PunjabKesari

सीमा और सोहेल ने 1998 में शादी के बंधन में बंध थे।  शादी के दो साल बाद 2000 में सोहेल और सीमा ने पहले बच्चे का स्वागत किया जिसका नाम निर्वाण है। जून 2011 में दंपति ने सरोगेसी के माध्यम से अपने दूसरे बेटे योहान का स्वागत किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News