सीमा के प्यार में पागल सोहेल खान ने घर से भागकर की थी शादी, अब चलाते हैं करोड़ों का बिजनेस

12/20/2019 2:00:52 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान 20 दिसंबर को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोहेल खान ने कई फिल्मों में एक्टर के तौर पर करियर बनाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें इससे ज्यादा पापुलेरिटी हासिल नही हुई। अब सोहेल खान एक्टिंग लाइन से दूर फिल्मों को प्रोड्यूस करने का काम करते हैं। 

सोहेल का जन्म 20 दिसंबर 1970 में हुआ था। एक्टर ने एक्शन थ्रिलर फिल्म औज़ार में पहली बार प्रोड्यूसर और डायरेक्टर का काम किया था। इसके बाद एक्टर ने दोनों भाईयों सलमान और अरबाज खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या को डायरेक्ट किया। सोहेल खान कुछ रियलिटी शोज में जज के तौर पर भी नजर आ चुके हैं। आखिरी बार उन्हें उनके ब्रदर-इन-लॉ आयुष शर्मा की फिल्म लवयात्री में देखा गया था।



लव लाइफ की बात करें तो सोहेल की मुलाकात मुंबई में सीमा सचदेव नाम की लड़की से हुई थी। सीमा सचदेव मुंबई की एक प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर थीं। बहुत जल्द दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और एक-दूसरे को डेट करने लगे। दोनों बहुत जल्द शादी करना चाहते थे, लेकिन सीमा की फैमिली को यह शादी स्वीकार नहीं थी।


तभी सीमा और सोहेल ने अपनी जिंदगी का फैसला लिया। जिस दिन सोहेल खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या रिलीज होनी थी, उसी दिन सोहेल और सीमा घर से भाग गए और आर्य समाज में शादी कर ली और फिर दोनो ने निकाह भी किया।


शादी के बाद सोहेल खान ने वाइफ सीमा के साथ एंटरटेनमैंट बिजनेस शुरू किया। बहुत जल्द सीमा टीवी और फिल्मों की फेमस फैशन डिजाइनर बन गईं। अब सीमा खान, महीप कपूर और सुजैन रोशन बांद्रा 190 नाम का बूटीक चलाती हैं।


इन दिनों सीमा और सोहेल दोनों एक-साथ हैप्पी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रहे हैं और अब ये कपल दो बेटे निर्वान और योहान के पेरेंट्स भी हैं।   

Smita Sharma