लाडले की बर्थडे पार्टी में ट्रांसपेरेंट ड्रेस में छाईं करीना, इनाया समेत नजर आए ये किड्स स्टार्स

12/19/2019 5:46:11 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले तैमूर अली खान 20 दिसंबर को 3 साल हो जाएंगे। बेटे के बर्थडे पर पटौदी खानदान ने ग्रैंड बर्थडे पार्टी का आयोजन किया है। बता दें तैमूर की बर्थडे पार्टी मुंबई के माउंट मैरी में होने जा रही है। बॉलीवुड स्टार्स अपने किड्स स्टार संग तैमूर की पार्टी में शामिल हो रहे है, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 


पार्टी में करीना कपूर बेहद गॉर्जियस दिखाई दे रही हैं। इस दौरान करीना बेटे के बर्थडे के लिए काफी एक्साइटड दिखाई दे रही हैं। इस खास मौके के लिए करीना ने ब्लैक के ऊपर व्हाइट डॉट्स वाली शॉर्ट ड्रेस का चुनाव किया है।

ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के शूज पेयर किए हुए हैं। ट्रांसपेरेंट ड्रेस में से एक्ट्रेस के इनरगार्मेट्स भी नजर आ रहे हैं। चेहरे पर ब्लैक गॉग्लस, रेड लिपस्टिक और स्टाइलिश बन एक्ट्रेस के लुक को परफेक्ट बना रहे है। लुक को कैरी करते हुए करीना कैमरे के सामने जबरदस्त अंदाज में पोज दे रही हैं।

करीना के साथ सैफ अली खान भी अपने नवाब को लिए दिखाई दे रहे है। तैमूर ब्लैट टी-शर्ट, व्हाइट पैंट और ब्राउन बूट्स में बेहद क्यूट लग रहे है।


वहीं सैफ अली खान की सिस्टर भी नन्हे तैमूर की बर्थडे पार्टी के लिए माउंट मैरी पहुंच चुकी हैं। सोहा अली खान इस दौरान ब्लैक और व्हाइट मिडी के साथ ब्लैक जैगिन्ग पहनी हुई है और हाई पोनी से अपने लुक को कम्पलीट किया है।

वहीं उनकी बेटी इनाया भी बेहद क्यूट लग रही हैं। इस दौरान नन्ही इनाया न्यूड कलर की फ्रॉक में नजर आ रही हैं। 


फिल्ममेकर करण जौहर बेटे यश जौहर को लेकर पार्टी में शामिल हुए।


वहीं और भी कई स्टार्स तैमूर की बर्थडे पार्टी में किड्स स्टार्स को साथ लेकर शामिल हुए।

Smita Sharma