सोहा की हुई गोद भराई, भाभी करीना और भतीजे तैमूर के साथ सामने आई क्यूट तस्वीरें

8/19/2017 3:15:37 PM

मुंबई: सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोहा के लिए बेबी शॉवर रखा गया। इस मौके पर सबसे ज्यादा नोटिस हुए करीना कपूर के बेटे तैमूर जो हमेशा की तरह सारी लाइमलाइट ले गए।

इस मौके पर तैमूर की मासी और करीना की बड़ी बहन करिश्मा भी शामिल हुईं। सोहा के इंस्टाग्राम पर शेयर हुईं फोटोज में वो अपनी भाभी करीना कपूर और उनकी बड़ी बहन करिश्मा के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं नजर आ रही हैं। 

करीना और करिश्मा सेम ड्रैस पहन कर ट्विनस अवतार में नजर आई।  वहीं सोहा अपने भतीजे तैमूर के साथ भी टाइम बितातीं नजर आईं। बेबी शॉवर में फैमिली मेंबर्स के अलावा नेहा धूपिया, कोंकणा सेन शर्मा भी शामिल हुईं। 

गौरतलब है कि बीते दिसंबर सोहा की भाभी यानी करीना ने बेटे तैमूर को जन्म दिया है। ऐसे में सोहा उनसे मां बनने के बाद से ही टिप्स ले रही हैं। बता दें, इसी साल जनवरी में सोहा और कुणाल ने शादी की दूसरी एनिवर्सरी मनाई है।

दोनों ने तीन साल डेटिंग के बाद और फिर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 25 दिसंबर 2015 को शादी कर ली थी।