लॉकडाउन में खूब मस्ती कर रही है इनाया, मां सोहा ने शेयर किया बेहद प्यारा वीडियो

5/8/2021 10:36:39 AM

मुंबई. कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखकर राज्य सरकारों ने लॉकडाउन लगाया हुआ है। सभी अपने घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। बच्चे भी घरों में बंद हैं। वहीं सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया को इस लॉकडाउन से कोई फर्क नहीं पड़ता।

PunjabKesari

वह हर समय मस्ती करती रहती है। सोहा और कुणाल इनाया की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में सोहा ने इनाया का एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।


PunjabKesari


वीडियो में इनाया व्हाइट कलर की फ्रॉक में नजर आ रही है। इसके साथ इनाया ने दो चोटियां की हुई हैं। इनाया इस लुक में बेहद प्यारी लग रही है। इनाया कमरे में खेलती उछल-कूद मचाती और गोल-गोल घूमती नजर आ रही हैं। इनाया का ये वीडियो लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट ला रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Soha (@sakpataudi)

बता दें इनाया की मौसी सबा अली खान भी इनाया और तैमूर की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। जिन्हें फैंस खूब प्यार देते हैं। हाल ही में सबा ने इनाया की ऐसी तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह अपनी नानी का पोस्टर दीवार पर चिपकाती नजर आई थी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News