रैंप पर पटौदी खानदान की बेटी सोहा का रॉयल लुक, जेनेलिया-नेहा ने भी बिखेरे हुस्न के जलवे

8/26/2019 11:13:02 AM

मुंबई: कल लैक्मे फैशन वीक 2019 का पांचवा और आखिरी दिन था। ऐसे में फेस्टिवल के 5वें दिन बॉलीवुड हसीनाओं ने रैंप पर कहर बरपाया। फैशन वीक में हर दिन डिजाइनर्स अपनी अलग अलग ड्रेसेस को रैंप पर पेश कर रहे हैं और कई बॉलीवुड हसीनाएं रैंप पर आकर इन्हीं डिजाइनर्स की ड्रेसेस को शोकेस कर रही हैं। हाल ही में इस फैशन शो के आखिरी दिन सोहा अली खान, जेनेलिया डिसूजा और नेहा शर्मा ट्रेडिशनल अवतार में रैंप वॉक पर हुस्न के जलवे बिखेरती हुई नजर आईं। 


 
लैक्मे फैशन वीक 2019 रैंप वॉक के 5वें दिन एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने भी शिरकत की। इस दौरान जेनेलिया रेड कलर के सिल्वर जिसपर सिल्वर जरदोजी का काम किया था ब्राइडल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं। मैचिंग दुपट्टे के साथ आउटफिट को पेयर करते हुए जेनेलिया ने अपने प्रपोजिंग मिस्ट्री से महफिल लूट ली। लहंगे के साथ जेनेलिया सिल्वर ज्वैलरी पहने हुए नजर आईं। जेनेलिया अपने बोल्ड गॉथ मेकअप में बेहद जच रही हैं। डार्क मैरून लिप कलर उनके ग्लैमरस लुक को चार-चांद लगा रहा है। उन्होंने अपने लुक के साथ ट्रेडिशनल ज्वैलरी, फ्लैट्स और क्यूट स्माइल के साथ कम्पलीट किया। जेनेलिया ने मुस्कुराते हुए रैंप वॉक किया। 

वहीं, दूसरी तरफ सोहा अली खान पेस्टल ग्रीन लहंगे और मिनिमल मेकअप में वे खूबसूरत लग रही थीं। उनका ट्रेडिशनल लुक काफी रॉयल था। उन्होंने ने डिजाइनर कविता अग्रवाल के शो में हिस्सा लिया। वाकई सोहा इस ड्रेस में राजकुमारी ही नजर आ रही हैं। पटौदी खानदान की बेटी सोहा इस लुक में काफी फब रही हैं। उन्होंने खूबसूरत अंदाज में रैंप वॉक किया। 

शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा पीच कलर के लहंगे में स्टनिंग नजर आईं। नेहा ने मासुमी मेवालाल के लिए शोस्टॉपर बनीं। लहंगे के साथ गोल्डन ज्वैलरी और न्यूड मेकअप उनके लुक कम्पलीट कर रहे हैं। रैंप पर उतरते ही नेहा ने अपनी दिलकश अदाओं से फैंस का दिल चुरा लिया। हर तस्वीर में उनकी कातिलाना अदाएं देखते ही बन रही हैं। 

 

Neha