मां सोहा के साथ मैचिंग कर गणपति का आशीर्वाद लेने पहुंची इनाया, क्यूट तस्वीरें आईं सामने

9/15/2018 2:57:24 PM

मुंबई: साल 2018 का गणपति सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड सेलेब्स के घर बप्पा का स्वागत किया गया है। बीते दिन सोहा अली खान और कुणाल खेमू की लाडली इनाया भी गणपति की भक्ति करती दिखी।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। दरअसल, सोहा और कुणाल दोनों अर्पिता के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान सोहा के साथ उनकी बेटी इनाया भी थी।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

तस्वीरों में सोहा येयो कलर का पंजाबी सूट पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं इनाया येलो कलर का लेहगा पहने नजर आईं, जिसमें वह क्यूट लग रही हैं। उस दौरान कुणाल ब्लैक कलर के कुर्ते के साथ व्हाइट पजामा पहने हैंडसम लग रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।   

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

बता दें कि इनाया अभी 9 महीने की हैं।इनाया अपने बड़े भाई तैमूर की तरह ही लोगों की बीच काफी पॉपुलर हैं। आए दिन उनकी क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। उनकी हर तस्वीर को लोग काफी पसंद करते हैं।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

 (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

 

Neha