तैमूर की ही तरह तस्वीरें खिंचवाने की शौकीन हैं उनकी बहन इनाया, देखें PHOTOS

2/13/2018 4:48:42 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सोहा अली खान की बेटी इनाया देखने में बिल्कुल भाई तैमूर जैसी हैं। तैमूर के बाद कोई दूसरा स्टार किड फेमस है तो वो है तैमूर की ही कजिन सिस्टर इनाया नायोमी खेमू। इनाया की लुक तैमूर की याद दिला देती है।

तैमूर की हमशक्ल कही जाने वाली इनाया हाल ही में मॉमी सोहा अली संग आउटिंग पर नजर आईं। इनाया अपने लुक्स के चलते इंडस्ट्री की फेमस स्टार बेबी बन चुकी हैं।

इनाया अपनी हालिया तस्वीरों में बिलकुल तैमूर जैसी दिख रही हैं। तैमूर की तरह ही नीली आंखे और पिंक चीक्स हैं इनाया कीं, अगर दोनों को एक साथ देखा जाए तो शायद कौन तैमूर है और कौन इनाया? पहचानना मुश्किल हो जाए। 

बता दें कि इनाया तैमूर से कुछ ही महीने छोटी हैं। इनाया को तैमूूर के साथ कई बार पार्टी और फैमिली यूनियन में देखा गया है।