ये हैं सोहा की बड़ी बहन रहती है लाइमलाइट से दूर, इतने करोड़ की है मालकिन

10/4/2017 11:50:23 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सोहा अली खान का आज बर्थडे है। वह आज 39 साल की हो गई है। हाल ही में सोहा एक बेबी गर्ल की मां बनी है। सोहा के बाकि फैमिली मैंबर्स को तो आप जानते ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोहा की एक बड़ी बहन भी हैं।

सोहा की बड़ी बहन का नाम है सबा अली खान है। सबा सोहा से तो बड़ी हैं लेकिन अपने भाई सैफ से छोटी हैं। सबा फिल्मों और लाइमलाइट से दूर रहती हैं। सबा फैमिली फंक्‍शन में ही नजर आती हैं इसके अलावा वो कम ही दिखती हैं।

सबा स्वभाव से थोड़ी रिजर्व हैं।41 साल की सबा ने अभी तक शादी नहीं की है। औकाफ-ए-शाही की मुखिया होने के नाते सबा पटौदी खानदान की सारी प्रॉपर्टी का हिसाब-किताब रखती हैं। जिसके चलते वह काफी बिजी रहती हैं।

बता दें कि सबा ज्वैलरी डिजाइनर हैं और खुद का बिजनेस करती हैं। सबा अपनी भाभी  करीना कपूर के काफी करीब हैं और वह उनके लिए ज्वैलरी डिजाइन भी कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में सबा ने कहा था कि वो कभी भी एक्ट्रैस नहीं बनना चाहती थीं और वो जो करती हैं उससे बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि वो हमेशा से कुछ ऐसा करना चाहती थीं जो क्रिएटिव हो।

सबा के मुताबिक ज्वैलरी डिजाइनिंग की प्रेरणा उन्हें अपनी मां से मिली थी। मां शर्मिला टैगोर बहुत स्टाइलिश थी। वह अपने आपको बहुत फिट रखती हैं। उन्हीं को देखकर मैं अपनी ज्वैलरी डिजाइन करती हूं।

इसके अलावा सबा भोपाल में औकाफ-ए-शाही की मुखिया हैं। बता दें कि औकाफ-ए-शाही के पास करोड़ों की संपत्ति है। खबरों की मानें तो सबा अली खान 2700 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं।