पटौदी खानदान की रॉयल प्रिंसेस कर रही है 39वां बर्थडे सेलीब्रेट, देखें बचपन से लेकर अब तक की खास तस्वीरें

10/4/2017 11:02:39 AM

मुंबई: 4 अक्तूबर अभिनेत्री सोहा अली ख़ान का जन्मदिन होता है।  पटौदी खानदान से संबंध रखने वाली सोहा, शर्मिला टेगौर और मंसूर अली खान पटौदी की छोटी बेटी हैं। हाल ही में सोहा मां बनी हैं, इस लिहाज से ज़ाहिर है उनका यह 39 वां जन्मदिन बेहद स्पेशल है। 

सोहा ने साल 2004 में आई फ़िल्म 'दिल मांगे मोर' से अपना फ़िल्मी सफर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया,

लेकिन उनके नाम ज्यादा हिट फिल्में नहीं हैं। हालांकि, वह फिल्म 'रंग दे बसंती' से पहली बार लोगों की नजर में आईं थी। 

सोहा ने कुणाल खेमू से शादी की है। कुणाल खेमू भी पेशे से अभिनेता हैं। साल 2015 में एक बेहद ही निजी समारोह में शादी करने से पहले यह जोड़ा काफी समय तक लिव इन में भी रह चुका है। इसी साल 28 सितंबर को सोहा ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जिसका नाम इनाया नौमी खेमू रखा गया है।