बुआ सोहा अली खान के बेबी शावर में तैमूर ने लूटा दिल

8/19/2017 7:04:05 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रैस सोहा अली खान अपने मदरहुड को एंज्वॉय कर रही हैं। इसके चलते सोहा अली खान के घर पर बेबी शॉवर सेलीब्रेशन किया गया। इस दौरान उनके इस सेलीब्रेशन में पूरा गैंग गर्ल्स भी शामिल हुआ। इस गैंग में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, नेहा दूपिया भी शामिल थीं। वहीं इन सब के बीच छोटे से तैमूर अली खान भी इस सेलेब्रेशन में मस्ती करते नजर आए।

 

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

पटौदी खानदान की बेटी सोहा यूं तो अपने बेबी बंप के साथ हाल ही में अपने भाई सैफ के बर्थडे में नजर आईं। अब वह अपने बेबी शॉवर के मौके पर एक बार फिर अपनी भाभी करीना, उनकी बहन करिश्‍मा कपूर और परिवार के साथ नजर आई हैं। लेकिन इस बेबी शॉवर का सबसे प्‍यारा पल देख कर आप भी खुश हो जाएंगे। सोहा ने अपने भतीजे तैमूर के साथ एक बेहद क्‍यूट फोटो शेयर किया है। इस फोटो में तैमूर सोहा को देख रहे हैं।

बता दें करीना कपूर के फैन क्‍लब ने इस बेबी शॉवर के फंक्‍शन का एक बहुत प्‍यार वीडियो भी शेयर किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News