सोफिया हयात ने खुद को बताया माता, बोलीं- सबके साथ मिलकर तालिबान को हरा दूंगी, हमारी ताकत उनसे ज्यादा है

8/20/2021 4:12:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 7' फेम सोफिया हयात भले ही एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में सोफिया ने अफगानिस्तान पर तालिबान के हमले को लेकर चिंता जाहिर की है और कहा है कि वह तालिबान को हरा देंगी।


सोफिया हयात ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कह रही हैं- 'मैं हूं माता सोफिया हयात। जो अफगानिस्तान में हो रहा है वो हमारी दुनिया की बात है। हनुमान, शिव, अल्लाह और सोफिया हम सब मिलकर अफगानिस्तान की सुरक्षा करेंगे। सबसे जरूरी है कि जो औरतें वहां हैं उन्हें एक बार फिर स्वतंत्रता मिलेगी।' 


सोफिया ने आगे कहा, 'ये तालिबान कोई हिंदू, मुस्लिम या सिख नहीं हैं। वे लोग इंसान नहीं बल्कि नेगेटिव और शैतान के बच्चे हैं। हम सब लोग मिलकर अफगानिस्तान में शांति स्थापित करेंगे। हमारी ताकत उनसे ज्यादा है। आंखें बंद करके अफगानिस्तान के लिए प्रार्थना करें।'

 


वीडियो शेयर करते हुए सोफिया ने लिखा, 'ऐंजेला और सभी धर्मों के भगवान मिलकर तालिबान को हरा देंगे।'


बता दें, फिल्मी दुनिया से अलविदा लेने के बाद सोफिया हयात नन बन गई हैं। खुद को आध्यात्मिक गुरु कहने वाली एक्ट्रेस कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में आ चुकी हैं। उन पर अक्सर न्यूड फोटो शेयर कर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगते रहे हैं।

Content Writer

suman prajapati