सोफिया हयात का पति हुआ गिरफ्तार, धोखाधड़ी का लगाया था आरोप

8/24/2018 3:08:46 PM

मुंबई: एक्ट्रेस सोफिया हयात का पति गिरफ्तार हो गया है। दरअसल, सोफिया ने पिछले साल अप्रैल में इंटीरियर डिजाइनर Vlad Stanescu से शादी की थी। इसके बाद सोफिया ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब वे पुलिस की गिरफ्त में हैं।

 

 

सोफिया ने शादी के कुछ समय बाद अपने पति पर लगाए आरोपों में कहा था कि व्लाद एक शैतान है। वे कर्जे में थे और उन्होंने सोफिया काे पैसे के लिए इस्तेमाल किया।सोफिया ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसके बाद व्लाद फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने अब व्लाद को लंदन की एक परफ्यूम शॉप से गिरफ्तार किया है। यह भी बताया जा रहा है कि वे अब रोमानिया वापिस नहीं जा सकते। इससे पहले भी व्लाद को रोमानिया में गिरफ्तार किया जा चुका है।
 

Konika