नीना गुप्ता ने बयां किया दर्द, बोली-''जब सिंगल थी तभी मर्द पार्टी में बुलाते थे पर अब...''

5/18/2018 5:14:54 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखें हैं। इनकी जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। क्रिकेटर के साथ अफेयर, बिना शादी मां बनना, अकेले बेटी की परवरिश करना और फिर करियर में उतार-चढ़ाव को पार करते हुए वह एक बार फिर जिंदगी के उस पढ़ाव पर पहुंच चुकी हैं जहां खुशियां ही खुशियां हैं। अब वह शादीशुदा हैं और अच्छे प्रोजेक्ट्स के ऑफर भी उनके पास हैं।

 

 


हाल ही में नीना गुप्ता कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 से लौटी हैं। यहां उनकी फिल्म 'द लास्ट कलर' का फर्स्ट लुक जारी किया गया। कुछ महीने पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर काम मांगा था। देखते ही देखते उन्हें पांच फिल्मों के ऑफर्स मिल गए। अपने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने पुरानी दुनिया के बारे में बाते साझा की।

 


अपना बुरा दौर याद करते हुए उन्होंने कहा, 'हमारे समाज की सोच आज भी पुराने जमाने वाली है। जिन महिलाओं की शादी नहीं होती या उनका तलाक हो जाता है या वे सिंगल होती हैं उन्हें लोग उपलब्ध मानते हैं।' एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह सिंगल थीं तब कई पुरुष उन्हें पार्टीज में बुलाते थे। शादी के बाद उन्हें कोई नहीं पूछता। 

 

 

बता दें कि साल 2008 में नीना गुप्ता ने विवेक मेहरा से शादी की। इससे पहले उनका क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के साथ अफेयर था। हालांकि उन दोनों की शादी नहीं हुई मगर उनका एक लव चाइल्ड है। मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता नीना गुप्ता और विव रिचर्ड्स की बेटी हैं। नीना गुप्ता ने अकेले मसाबा की परवरिश की। बेटी के बारे में नीना गुप्ता ने कहा कि उन्हें गर्व महसूस होता है जब लोग उन्हें मसाबा गुप्ता की मां कहकर संबोधित करते हैं। नीना गुप्ता जल्द फिल्म 'वीरे दी वेडिंग', 'मुल्क', 'बधाई हो', 'संदीप और पिंकी फरार', और 'द लास्ट कलर' में नजर आएंगी। 
 

Punjab Kesari