मलाइका को ट्रोल करना रंगोली को पड़ा भारी, यूजर्स बोले 'तुम्हारी बहन बहुत संस्कारी है!'
11/7/2019 11:53:50 AM
बॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अक्सर अपने बेटे के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे के साथ एक फोटो शेयर की, लेकिन वह उस फोटो को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो गई। कंगना रनौत की बहन और उनकी मैनेजर रंगोली चंदेल ने भी बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को अपने निशाने पर ले लिया।
This is modern Indian mother, very good 👏👏👏👏👏👍 pic.twitter.com/2sfQl6jFgh
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) November 5, 2019
उन्होंने मलाइका की साझा की गई तस्वीर का स्क्रीनशॉट लिया और इसे ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, "यह आज की मॉडर्न भारतीय मां है, वैरी गुड़"
लेकिन इस बार रंगोली को ये दांव उल्टा पड़ गया। लोग उनकी पोस्ट को देखकर गुस्से में आ गए और रंगोली को जमकर ट्रोल करने लगे।
लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं और एक के बाद एक उनकी क्लास ले रहे हैं।
इस फोटो को देखने के बाद, यूजर्स का कहना है कि 'एक मां और बेटे के बीच का रिश्ता सबसे पवित्र होता है' और एक यूजर ने यहां तक लिखा कि 'इस तरह से मां और बेटे के रिश्ते पर सवाल उठाना बहुत गलत है'।
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी रंगोली कई बार सितारों पर ताने कस चुकी हैं और ट्रोल कर चुकी हैं। हाल ही में, उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'तख्त' के लिए करण जौहर पर निशाना साधा था।