रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर के गाती थी गाने, किस्मत बदलते ही महिला का हुआ मेकओवर

8/8/2019 8:40:42 PM

मुंबईः इन दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते देर नही लगती। ये एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां कोई कभी भी स्टार बन सकता है। यानि कि उन्हें स्टार बनने में देर नही लगती। यहीं सोशल मीडिया बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों की पोल खोल, उनकी नौकरी खतरे में डाल देता है। हाल ही में एक महिला की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी।

इस वीडियो में एक महिला गाना गाते नज़र आ रही थी।

इस महिला का नाम रानू है और ये पश्चिम बंगाल की नागरिक बताई जा रही है।

महिला अपनी इस वीडियो के चलते रातो रात स्टार बन गई और लोगों के बीच फेमस हो गई। वीडियो में महिला किसी रेलवे स्टेशन पर गाना गाते हुए दिख रही थी। जो दिखने में काफी गरीब नज़र आ रही है।

अब इस महिला का नाम होने के बाद लोगों ने रानू का साथ दिया है। 

कुछ लोगों ने उक्त महिला का मेकओवर किया है। मेकओवर के बाद महिला का नया लुक सामने आया है। नए लुक में महिला का पहचानना बहुत मुश्किल हो रहा है। 

Pawan Insha