हनी सिंह इसलिए लगाते हैं अपने नाम के आगे YO YO

3/16/2018 2:15:10 AM

जालंधरः इंडियन रैपर हनी सिंह अपने स्टेज नाम यो यो हनी सिंह के नाम से जाने जाते हैं। बता दें हनी ने अपनी पढ़ाई यूके से पूरी की हैं। वहां उनके दोस्त हनी को यो यो कहकर पुकारते थे। तब से हनी अपने नाम के आगे यो यो लगाने लगे। 

हनी सिंह ने अपनी करियर की शुरुआत यूट्यूब वीडियो से की थी। हनी सिंह ब्राउन रंग दे इस गाने ने हनी सिंह को रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बना दिया। हनी सिंह ने इसके बाद कई एलब्म में काम किया और उनके सभी गाने सुपरहिट हुए। देखते ही देखते हनी सिंह युवाओं के बीच सबसे पॉपुलर हो गए उनकी इसी पॉपुलैरिटी की वजह से हनी सिंह को बॉलीवुड में कई ऑफर मिले हनी सिंह का लुंगी डांस बहुत ज्यादा पॉपुलर रहा है।

पिछले काफी दिनों से हनी सिंह गायब थे उन्होंने कोई गाना नही बनाया था लेकिन हाल ही हनी सिंह फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी की फिल्म से वापसी की है। हनी सिंह ने दिल चोरी साड्डा हो गाया गाने से एक बार फिर वापसी की है। हनी सिंह के इस गाने को आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News