कोरोना से जंग हारे ''वीर की अरदास वीरा'' फेम स्नेहा वाघ के पिता, एक्ट्रेस बोली-''आप हमेशा हमारे हीरो''

5/2/2021 8:33:48 AM

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स के लिए ये साल काफी दुखदायक है। जहां एक तरफ कई स्टार्स और उनके घरवाले करोना से लड़ रहे हैं। वहीं कई स्टार्स ने अपने घर के कई सदस्यों को खोया। जहां बीते दिनों रिद्धिमा पंडित, गौहर खान और हिना खान के पिता का निधन हुआ। वहीं इसी बीच अब टीवी एक्ट्रेस स्नेहा वाघ पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्नेहा वाघ के पिता गणेश वाघ का निधन हो गया है। 27 अप्रैल को स्नेहा के पिता का निधन हुआ था। खबर हैं कि वो कोरोना वायरस से पीड़ित थे और उन्हें लंबे समय पहले निमोनिया हो गया था। जिसके चलते अब वो दुनिया से अलविदा कह गए हैं।

पिता के निधन की जानकारी एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी। स्नेहा ने लिखा-'डियर पापा, आप अपने शब्दों से बहुत से लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते थे ताकि उनका दिन अच्छा जाए। आप एक अच्छे धैर्य रखने वाले और अच्छे दिल के इंसान थे। आपने हमे कॉन्फिडेंट और स्ट्रांग बनना सिखाया। आपने हमे हमारी कीमत और अपने सपनों को पूरा करना सिखाया। आप हमेशा ईमानदार रहने के लिए कहते थे और अपना बेहतर वर्जन बनने के लिए कहते थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sneha Wagh (@the_sneha)

 

आप हमेशा हमारे हीरो रहेंगे। यह सुनकर दिल टूट जाता है कि अब हमे इस खालीपन के साथ रहना होगा, आपके बिना इस खालीपन में। हम आपको अच्छी तरह से बाय भी नहीं बोल पाए ,हम कुछ भी नहीं कर सके। अब जिंदगी पहले जैसी कभी नहीं रहेगी।' स्नेहा के इस पोस्ट पर कई टीवी सेलेब्स ने कमेंट करके शोक जाहिर किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sneha Wagh (@the_sneha)

 

बता दें कि एक्ट्रेस स्नेहा टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं।स्नेहा ने अपने करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में मराठी थिएटर से की थी। वह ज्योति, एक वीर की अरदास वीरा, चंद्रशेखर, मेरे सांई, चंद्रगुप्त मौर्य सहित कई टीवी में एक्टिंग की हुई है।

स्नेहा वाघ आखिरी बार टीवी शो कहट हनुमान जय श्री राम में नजर आई थीं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो स्नेहा वाघ ने जनवरी 2015 में बिजनेसमैन अनुराग सोलंकी से शादी कर ली लेकिन बाद में वे अलग हो गईं ।

Content Writer

Smita Sharma