मराठी एक्ट्रेस स्नेहा ने पति अनिकेत और ससुरालियों पर लगाया मारपीट करने और जान लेने का आरोप, दर्ज कराई FIR

11/17/2021 5:28:40 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मराठी एक्ट्रेस स्नेहा चव्हाण ने अपने पति और एक्ट्रेस अनिकेत विश्वासराव और ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है और पुलिस के पास एफआईआर भी दर्ज कराई है। शिकायत में ये उल्लेख किया है कि उसके ससुरालवालों ने उसके साथ मारपीट की और दम घोंटकर उसे मारने का प्रयास भी किया।

PunjabKesari

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्नेहा ने पुणे के अलंकार पुलिस स्टेशन में पति अनिकेत और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। स्नेहा का कहना है कि उसका पति अनिकेत विश्वासराव फिल्म इंडस्ट्री में मिली उसकी कामयाबी से जलता था। वह अक्सर सभी के सामने उनका अपमान किया करता था।

PunjabKesari


स्नेहा का आरोप है कि अनिकेत के पिता चंद्रकांत विश्वासराव और मां अदिती विश्वासराव हर उस गलत चीज में उसका समर्थन करते थे, जो वह स्नेहा के साथ करता था। फिलहाल, पुलिस ने स्नेहा की शिकायत पर अनिकेत और उसके माता-पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

PunjabKesari

 

बता दें कि स्नेहा और अनिकेत मराठी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। इसके अलावा अनिकेत की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। अनिकेत करीब आठ साल तक हिंदी और मराठी टीवी एक्ट्रेस पल्लवी सुभाष के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था। पल्लवी से अलग होने के बाद साल 2018 में अनिकेत ने स्नेहा से शादी की थी, लेकिन अब हालिया खबर ने फैंस को काफी हैरान और परेशान कर दिया हैॉ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News