See Pics: ऐश्वर्या राय की हमशक्ल फिल्म छोड़ करने जा रहे है ये काम, कभी भयानक बीमारी से थी पीड़ित

9/28/2017 10:01:33 AM

मुंबई:  सलमान खान की हीरोइन और ऐश्वर्या राय सी दिखने वाली स्नेहा उलाल का फिल्मी करियर फ्लॉप रहा है। लेकिन अब वह टीवी पर नई पारी शुरू करने वाली है। बता दें कि स्नेहा लंबे समय से ब्लड रिलेटेड बीमारी ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से पीड़ित थीं। इसकी वजह से वो ज्यादा वक्त तक खड़ी भी नहीं रह पाती थीं। अब खबर है कि  रश्मि शर्मा प्रोडक्शन के अपकमिंग शो में वह सेक्स वर्कर के रूप में नजर आ सकती हैं।


 

स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक,  प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा शो के लिए नए चेहरे की तलाश कर रही है। इन दिनों मेन लीड के लिए ऑडिशन चल रहे हैं. जिसमें स्नेहा उलाल का नाम लिस्ट में सबसे आगे है। सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि इस रोल को रति पांडे और नेहा पेंडसे भी करना चाहते हैं।

 

 

नए शो तवायफ के लिए रश्मि की पहली पसंद स्नेहा उलाल ही है। अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही सलमान खान की ये हीरोइन टीवी पर नए और दमदार अंदाज में नजर आएंगी। छोटे पर्दे पर यह शो अब तक का सबसे बोल्ड शो होगा। जो पूरी तरह से महिला प्रधान होगा, इसमें नारी के सशक्त रुप को दर्शाया जाएगा।

 
हाल ही में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान के इस रोल को करने की चर्चा थी। स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है... के बाद से उनकी झोली में कोई डेली शोप नहीं था। आजकल वह खतरों के खिलाड़ी-8 में दिखाई दे रही हैं।