38 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं ये साउथ एक्ट्रेस, घर आईं नन्हीं परी

1/25/2020 11:33:43 AM

मुंबई: फिल्म 'धनुष' की एक्ट्रेस स्नेहा और उनके पति प्रसन्ना हाल में दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। 38 की स्नेहा ने 24 जनवरी को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

वहीं इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर कर दी है। तस्वीर में पिंक कलर के शूज दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-' Its a girl'। फैंस उनकी इस तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

बता दें कि बीते साल अक्टूबर स्नेहा ने अपने करीबी दोस्तों और फैमिली के साथ बेबी शाॅवर पार्टी की थी। इस पार्ी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीँ। 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2009 में अचमांडु अचमुंडु के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। उन्होंने लगभग 4 साल तक डेट किया और 11 मई 2012 को शादी रचाई। 

 

Smita Sharma