बॉयफ्रैंड ने मज़ाक में गर्लफ्रैंड पर फेंके दो भयानक अज़गर, वीडियो हुआ वायरल

4/28/2018 3:45:33 PM

मुंबई: आज कल मनोरंजन के नाम पर यूट्यूब पर वी़डियो अपलोड करने वाले लोग कई बार ऐसी हरकतों को अंजाम दे देते हैं, जिनसे दूसरों की जान पर बन जाती है।

 

 

हाल ही में डेरेक डेसो नाम के एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रैंड के साथ एक खतरनाक प्रैंक किया जिसकी वजह से कुछ पलों के लिए तो उसकी गर्लफ्रैंड के होश ही उड़ गए थे।

 

 

डेरेक अपने दो कैमरामैन और एक दोस्त के साथ अपनी गर्लफ्रैंड के घर पहुंचे। उसने अपनी सोती हुई गर्लफ्रैंड के ऊपर दो खतरनाक सांप फेंक दिए। इन सांपों को अपने इतना करीब पाकर उसकी गर्लफ्रैंड चिल्लाने लगी और इन्हें हटाने  को कहने लगी।

 

 

डेरेक दूर खड़े हंस रहे थे और अपनी गर्लफ्रैंड पर उन्हें किसी भी प्रकार की दया नहीं आ रही थी । अपने साथ अचानक हुए इस हादसे के बाद यह महिला अपने ब्वॉयफ्रैंड से काफी गुस्सा हो गई। इस शोक के बाद उसके आंसू नहीं रूक रहे थे।

 

 

बता दे्ं कि वीडियो को सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग प्रतिक्रिया मिली है।  जहां कुछ लोगों का मानना है कि ये वीडियों काफी फनी था, वहीं कुछ लोग मानते हैं कि अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ऐसा करना एक टाॅरचर है। 

 

Punjab Kesari