Baby Shower Pictures: व्हाइट गाउन में ''स्लमडॉग मिलेनियर'' फेम फ्रीडा पिंटो ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप, जल्द देगी मंगेतर के बच्चे को जन्म

10/14/2021 12:06:05 PM

मुंबई: 'स्लमडॉग मिलेनियर' एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो इन दिनों अपनी प्रेग्रेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। वह अक्सर अपने बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में फ्रीडा पिंटो की फ्रेंड्स ने उन्हें बेबी शावर की पार्टी दी जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं।

लुक की बात करें तो फ्रीडा व्हाइट गाउन में बेहद प्यारी लग रही हैं। तस्वीरों में फ्रीडा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वे मिठाइयों से सजी टेबल के सामने खड़ी हैं। 

प्रेग्नेंसी का ग्लो उनके चेहरे पर साफ दिख रहा है। बेबी शावर की तस्वीरें फ्रीडा ने लिखा-इस प्यारी गोदभराई की याद ताजा कर रही हूं, मेरी बहनों को धन्यवाद जिन्होंने मेरे इस दिन को इतना खास बनाया।

फ्रीडा ने जून महीने में मंगेतर कोरी ट्रैन के साथ फोटो साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को दी थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बेबी ट्रैन आने वाला है।'

फ्रीडा ने साल 2019 में कोरी ट्रैन से सगाई कर ली थी। सगाई की खबर शेयर करते हुए फ्रीडा ने लिखा था- जीवन अब समझ आ रहा है। दुनिया अब समझ आ रही है जो भी पुराने प्रेमी प्यार को लेकर कहते थे वो सेंस लग रहा है। आप मेरा प्यार हो जो मेरी जिंदगी में आए और आप अब यहां हमेशा रहोगे क्योंकि मैं आपको रोक कर रखूंगी।

काम की बात करें तो फ्रीडा मॉडलिंग और एक्टिंग इंडस्ट्री में अपनी मां की वजह से आई हैं। साल 2007 में एक एजेंसी ने स्लमडॉग मिलेनियर के लिए फ्रीडा का ऑडिशन लिया था जिसमें वह सेलेक्ट हो गई थीं। फिल्म में उनके साथ  देव पटेल लीड रोल में थे। फ्रीडा ने इस फिल्म से सबका दिल जीत लिया था।   वहीं फ्रीडा के मंगेतर की बात करें तो फोटोग्राफर हैं। 
 

Content Writer

Smita Sharma