'सिया के राम' की यह एक्ट्रैस हो गई है ज्यादा बोल्ड, यकीन ना हो तो देखें तस्वीरें

2/5/2018 3:24:40 PM

मुंबई:  टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सिया के राम' से अपनी सीधी-सादी इमेज बनाने वाली अभिनेत्री युक्ति कपूर एक समय में उनके बोल्ड लुक को लेकर खासी चर्चा में थी। आलम यह था कि सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस आकर्षक तस्वीरों के इंतजार में रहते थे।

ऐसा होना भी वाजिब था क्योंकि युक्ति भी समय-समय पर फैंस के लिए एक से एक तस्वीर बिंदास रूप से इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थीं। 

वैसे यह पहला मौका नहीं है जब टीवी जगत की सुंदरी ने ऐसा कोई कदम उठाया हो। आमतौर पर टीवी की दुनिया में अधिकांश एक्ट्रेसेस ऐसा ही कुछ करती नजर आती हैं। ऐसे में युक्ति कैसे पीछे रह जातीं, तो उन्होंने भी दिखा दी एेसी ही एक झलक। 

आप भी ज्यादा मत सोचिए। आइए देखिए ये तस्वीरें। पहली बार में आप भी हैरान रह जाएंगे। युक्ति की ऑन स्क्रीन इमेज एक सीधी-सादी लड़की की है। उन्होंने टीवी सीरियल 'सिया के राम' और 'बालिका वधू' जैसे सीरियल से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सीरियल 'सिया के राम' में युक्ति, उर्मिला के किरदार मे हैं जो कि जनकपुर के राजा की बेटी है।


युक्ति कुछ ही समय बाद टीवी शो 'अग्निफेरा' में दिखाई दी थीं। यह एक फिक्शन शो था। अपने इस नए शो में युक्ति के अलावा अभिनेता अंकित गेरा भी थे जो कि एक एनआरआई की भूमिका निभाते नजर आए थे।