आंखों का तारा अब एक एंजल...डाॅग से छूटा 13 का साल साथ तो इमोशनल हुईं दीपिका चिखलिया बोलीं-''अब घर लौटना पहले जैसा नहीं''

2/10/2024 2:00:13 PM

मुंबई: टीवी की 'सीता' यानि दीपिका चिखलिया पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्ट्रेस दीपिका ने अपने एक करीबी को खो दिया है। दीपिका ये करीबी कोई और नहीं बल्कि उनका प्यारा सा डाॅगी है जो अब इस दुनिया में नहीं रहा। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने इंस्टा पर तस्वीर शेयर कर दी।

एक्ट्रेस ने अपने डाॅगी ने नाम इमोशनल पोस्ट शेयर कर लिखा-'अब उनका घर लौटना पहले जैसा नहीं होगा. एक्ट्रेस ने बताया कि 13 साल बाद उनका डॉग उन्हें हमेशा के लिए छोड़ कर इस दुनिया से चला गया है।'

 

दीपिका ने आगे लिखा वो अपने डॉग गोल्डन बॉय को बहुत याद कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने डॉग के बारे में बताया कि उनके डॉग की चमकती आंखों ने उन्हें 13 सालों तक सुकून दिया है। उनका डॉग हमेशा उनकी आंखों का तारा बनकर रहा और अब वह एक एंजल बन गया है। वो अपने गोल्डन बॉय को बहुत मिस कर रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

 

बता दें कि दीपिका चिखलिया 22 जनवरी को हुई राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुईं थीं।दीपिका चिखलिया के साथ में उनके को-स्टार और भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और लक्ष्मण का रोल निभाने बने सुनील लहरी भी कार्यक्रम में पहुंचे।

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma