रामकथा:फैंस की डिमांड पर फिर हुईं ''रामायण'' की वापसी, टीवी की सीता बोलीं-''इतिहास खुद को दोहरा रहा है''

4/16/2021 10:33:20 AM

मुंबई: कोरोना वायरस का संक्रमण एरक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है।  महाराष्ट्र  में  बिगड़ते हालातों को ध्यान में रखते हुए 15 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया। वहीं दिल्ली में वीकेंड लाॅकडाउन लग गया है।

लॉकडाउन के साथ ही टीवी पर एक बार फिर रामानंद सागर की रामायण प्रसारित की जा रही हैं। रामायण री-टेलीकास्ट होने पर इसमें मां सीता का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने खुशी जाहिर की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

 

उन्होंने सीता के लुक में अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 'यह शेयर करते हुए खुशी हो रही है कि रामायण छोटे पर्दे पर इस साल फिर शुरू हो रही है। पिछले साल रामायण लॉकडाउन के दौरान प्रसारित हुई थी और ऐसा लग रहा है कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है। यह शो सिर्फ मेरे ही नहीं, बल्कि हजारों भारतीय परिवारों के जीवन का हिस्सा रहा है। आइए और हमारे समुदाय का हिस्सा बनिए और आने वाली पीढ़ियों के साथ रामायण का ज्ञान बांटिए। स्टार भारत पर हर रोज शाम को 7 बजे रामानंद सागर की रामायण देख सकते हैं। ' 

बता दें कि पिछले साल लॉकडाउन के समय में रामानंद सागर की रामायण जब शुरू हुई थी तो इसने छोटे पर्दे पर टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। दर्शकों की डिमांड पर एक बार फिर से रामायण शुरू होने वाली है।

रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम, सुनील लहरी ने लक्ष्मण और दीपिका चिखलिया ने मां सीता का किरदार निभाया था। वहीं रावण के रोल में अरविंद त्रिवेद थे। 

Content Writer

Smita Sharma