दिवंगत सुशांत सिंह के बर्थडे पर भावुक हुईं बहन श्वेता, तस्वीरें शेयर कर बोलीं- आप मेरा हिस्सा हो

1/21/2021 11:06:34 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 21 जनवरी यानि आज दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का बर्थडे है। अगर आज एक्टर इस दुनिया में होते तो वो अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट करते। आज उनके इस खास दिन पर फैंस, रिश्तेदार, करीबी और बॉलीवुड स्टार्स उन्हें याद कर रहे हैं और सभी के मन में सुशांत को खोने का गम है। इसी बीच सुशांत का परिवार भी इस मौके पर दर्द के साथ अपने गुलशन को याद कर रहा है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई के बर्थडे पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें याद किया है और खास नोट लिखा है। 

PunjabKesari


श्वेता सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई थ्रोबैक तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत, उनकी बहन श्वेता, उनकी भतीजी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही श्वेता ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "लव यू भाई. आप मेरा हिस्सा हो और हमेशा ही रहोगे..''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti)


श्वेता का ये दिल छू लेने वाला पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस भी कमेंट कर उन्हें बर्थडे पर याद कर रहे हैं। 

PunjabKesari


मालूम हो, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कह गए थे। 14 जून को सुशांत अपने बांद्रा वाले स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनकी अचानक हुई मौत से पूरा देश दुखी था और आज तक उनके न्याय की आवाज उठा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News