भाई टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर बहन कृष्णा ने शेयर की बचपन की तस्वीरें, मां आएशा ने बेटे को दी ढेर सारी दुआएं

3/2/2021 4:42:03 PM

मुंबई. एक्टर टाइगर श्रॉफ आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सभी एक्टर को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। टाइगर को उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ और मां आएशा श्रॉफ ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। 


कृष्णा श्रॉफ ने इंस्टग्राम स्टोरी में भाई टाइगर की बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में टाइगर ने कृष्णा को गोद में उठाया हुआ है। दोनों बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कृष्णा ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो बेस्ट फ्रेंड।

दूसरी तस्वीर में टाइगर एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कृष्णा और उनका फ्रेंड पास में खड़े हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कृष्णा ने लिखा- वह हमेशा से वही करने का सपना देखा करती जो उनके भाई टाइगर श्रॉफ किया करते थे। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और एक्टर को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बहन के अलावा मां आएशा श्रॉफ ने भी सोशल मीडिया पर ढेर सारी तस्वीर शेयर कर बेटे को बर्थडे विश किया है। मां आएशा ने टाइगर के बचपन से लेकर अब तक की तस्वीर शेयर की हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए आएशा ने लिखा- 'सबसे दयालु, सज्जन, सबसे पॉजिटिव, मेहनती और दिल से हर कोने से सभ्य बच्चे को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे मेरे प्यारे बेटे'। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें बहन कृष्णा और मां आएशा सोशल मीडिया पर अक्सर टाइगर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। टाइगर के काम की बात करें तो एक्टर बहुत जल्द फिल्म 'बागी 4', 'हीरोपंती 2' और 'गणपत' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा टाइगर फिल्म 'रैम्बो' में भी दिखाई देगें। जो 2022 में रिलीज होगी।

Content Writer

Parminder Kaur