भाभी प्रियंका ने जेठ के बर्थ-डे पर लिखी इमोशनल पोस्ट, भाई  निक जोनास ने शेयर की फनी फोटो

11/6/2019 12:17:32 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। हॉलीवुड एक्टर और सिंगर निक को आज अमेरिका के साथ भारत में भी लोग अच्छी तरह से जानते हैं। जब से उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका से शादी की है, तब से उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ी है, इस बात में कोई शक नहीं है। ऐसे में उनका बैंड ग्रुप जोनास ब्रदर्स को भी काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले निक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिख कर बताया था कि "वह पिछले 14 साल से टाइप 1 डायबिटीज से परेशान है"।

आज निक जोनास के भाई केविन जोनास का बर्थडे है। ऐसे में प्रियंका और निक जोनास ने अपने भाई को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। निक ने लिखा, "मेरे बड़े भाई केविन जोनास को हैप्पी बर्थडे, मैं अपने भाई की गर्दन को जबरन धकेल रहा हूं। मैं इस तस्वीर को इसलिए शेयर कर रहा हूं क्योंकि मुझे इससे बेहतर कोई तस्वीर नहीं मिली।"

'देसी गर्ल' प्रियंका और केविन एक बेहतरीन बॉन्ड शेयर करते हैं। केविन ने प्रियंका को 'सुपर-ऑसम' कहा था और सुर्खियां बटोरी थीं।

केविन की प्यारी भाभी ने भी बर्थडे पर उनके लिए कुछ खास शेयर किया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्हें विश किया। 

बॉलीवुड वर्कफ़्रंट पर, प्रियंका को आखिरी बार 'द स्काई इज़ पिंक' में देखा गया था, जिससे उन्होंने तीन साल बाद बॉलीवुड में कमबैक किया था। फिलहाल वह अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए दिल्ली में शूटिंग कर रही हैं।

Edited By

Akash sikarwar