Femina Miss India 2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी केसिर सजा 'मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का ताज, 31 सुंदरियों को पीछे छोड़ बनीं ब्यूटी क्वीन

7/4/2022 8:35:28 AM

मुंबई: जिस का सभी को इंतजार था आखिरकार वह घड़ी आ गई। रविवार ( 3 जुलाई) को  देश को साल की अपनी नई ब्यूटी क्वीन मिलीं। मुंबई में JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 ग्रैंड फिनाले हुआ। 31 फाइनलिस्ट को मात देने के बाद कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने  फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज पहना। 

शेट्टी 21 साल की हैं और उनका जन्म मुंबई में हुआ है लेकिन वे कर्नाटक की रहने वाली हैं।

ब्यूटी विद ब्रेन के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री है और अब वह एक सीएफए कर रही हैं। साथ ही वह भरतनाट्यम डांसर भी हैं।

राजस्थान से पहली रनर अप

राजस्थान की रुबल शेखावत के सिर फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर अप का ताज सजा ।

रूबल राजस्थान के शाही राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत से बिलॉन्ग करती हैं।उन्हें डांस, ऐक्टिंग, पेंटिंग में इंट्रेस्ट है और बैडमिंटन खेलना भी पसंद है।

UP की शिनाता चौहान बनी दूसरी रनर अप

उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को फेमिना मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया।

21 साल की शिनाता पढ़ाई में अव्वल रही हैं। वह खुद को रिप्रेजेंट करना पसंद करती हैं, उन्हें म्यूजिक सुनना पसंद है। साथ ही उन्हें अपनों सेबातचीत करना बहुत पसंद है।

फेमिना मिस इंडिया 2022 के भव्य 30 स्टेट विनर्स को जूरी और दुनिया के सामने पेश किया गया जो डिजाइनर अभिषेक शर्मा के रिसॉर्ट वियर कलेक्शन से तैयार हुई थीं। हर किसी को काफी खूबसूरती से सजाया गया था।

मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे. जिसमें नेहा धूपिया, कृति सेनन, मलाइका अरोड़ा, मनीष पॉल, राजकुमार राव, डिनो मोरेया, मिथाली, राज समेत कई कलाकार थे। इवेंट की एक खास बात ये भी थी कि नेहा धूपिया को मिस इंडिया बने हुए 20 साल पूरे हो गए थे जिसे सेलिब्रेट किया गया था।

Content Writer

Smita Sharma