'सिंघम' के 7 साल पूरे होने पर रोहित शेट्टी ने शेयर की खास वीडियो

7/22/2018 4:31:55 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' को रिलीज हुए आज 7 साल हो गए हैं। 'सिंघम' के साथ 7 साल पूरे होने की खुशी में फिल्म के निर्देशक व निर्माता फैंस का शुक्रिया अदा कर रहे है। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया।

 

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty) on

 

इस वीडियो में फिल्म के यादगार डायलाॅग को दिखाया गया है। इसके साथ ही रोहित ने लिखा- "शूट के पहले दिन से ले कर फ़िल्म की रिलीज के दिन तक केवल साढ़े चार महीने की अवधि में बनाया गया, सिंघम न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफल थी बल्कि दर्शकों के प्यार और सम्मान की भी पात्र थी। सिंघम के 7 साल का जश्न मनाते हुए, मैं सिंघम को एक आइकॉनिक कैरेक्टर बनाने के लिए, जीवन के सभी क्षेत्रों से सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह मेरे दर्शकों के प्यार और समर्थन के बिना संभव नहीं था। धन्यवाद।
 

PunjabKesari

 

लोकप्रिय फिल्म ने अपनी रिलीज के शानदार 7 साल पूरे कर लिए है और इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर सुबह से ही "7 इयर्स ऑफ सिंघम" ट्रेंड कर रहा है।

 

PunjabKesari

 

फिल्म की रिलीज के 7 साल का जश्न मनाने के लिए, निर्माता रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर सिंघम का लोगो लगा कर फिल्म के यादगार सात साल पूरे होने की खुशी व्यक्त की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News