पति से अलग हुईं सुन‍िध‍ि चौहान! 8 साल पहले सिंगर ने रचाई थी दूसरी शादी

4/22/2020 12:27:23 PM

मुंबई: बाॅलीवुड की फेमस सिंगर सुनिधि चौहान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि सिंगर और उनके पति हितेश सोनिक एक-दूसरे से अलग हो गए हैं।

सुनिधि ने लाॅकडाउन में उनकी आठ साल पुरानी शादी खत्म कर दी है। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक सुनिध‍ि और हितेश पिछले कुछ दिनों से अलग रह रहे थे। लेकिन उन्होंने इस बात को लोगों के सामने नहीं लाया। अब जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसपर कुछ कहने से मना कर दिया।

बता दें कि पिछले दिनों सुनिधि, हितेश और उनके दोस्तों के साथ गोवा ट्र‍िप पर गईं थी। वहां से वापस आने के बाद उनके बीच बात काफी बिगड़ गई। इस बात की जानकारी एक सूत्र ने दी।

दो साल डेट करने के बाद रचाई थी शादी


सुन‍िध‍ि और हितेश की शादी को आठ साल हो चुके हैंय़ दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 2012 में शादी कर ली थी। कपल ने शादी के बाद गोवा में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी। 

शादी के पांच साल बाद जनवरी 2018 में सुन‍िध‍ि ने बेटे को जन्म दिया। वे अक्सर बेटे के साथ सोशल मीडिया पर  तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यह सुन‍िध‍ि की दूसरी शादी है। 

सिंगर ने इससे पहले 2002 में 18 साल की उम्र में शादी कर ली थी। उनकी पहली शादी कोरियोग्राफर बॉबी खान के साथ हुई थी। शादी के 1 साल बाद ही उन्होंने बाॅबी से तलाक ले लिया था।

Smita Sharma