Good News: 37 की उम्र में मां बनीं सिंगर श्रेया घोषाल,घर गूंजी नन्हें शहजादे की किलकारी

5/22/2021 7:31:35 PM

मुंबई. सिंगर श्रेया घोषाल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। श्रेया मां बन गई है। सिंगर ने बेटे को जन्म दिया है। श्रेया और उनके पति शिलादित्‍य एम ने घर में नन्हें मेहमान का स्वागत किया है। सिंगर ने पोस्ट शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी है।


श्रेया ने लिखा- 'भगवान ने हमें आज दोपहर बेबी बॉय के रूप में कीमती आशीर्वाद दिया है। यह ऐसा इमोशन है जो पहले कभी महसूस नहीं किया। शिलादित्‍य और मैं अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं। अनगिनत दुआओं के लिए आप सभी को थैंक्‍यू।' फैंस इस पोस्ट को खूब प्यार लाइक कर रहे हैं और सिंगर को शुभकामनाएं दे रहे हैं।


बता दें श्रेया ने मार्च में अपनी एक बेबी बंप वाली तस्‍वीर के साथ प्रेग्‍नेंसी की जानकारी दी थी। अप्रैल में सिंगर ने कुछ और तस्वीरें शेयर की थी जब श्रेया के दोस्‍तों ने उनके लिए सरप्राइज Baby Shower रखा था और होममेड चीजें दी थीं।

Content Writer

Parminder Kaur