नहीं रही साउथ की मशहूर सिंगर संगीता साजिथ, किडनी की समस्या से थीं पीड़ित
5/23/2022 7:47:49 AM

मुंबई: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बार फिर बुरी खबर सुनने को मिल रही है। जहां बीते दिनों कई माॅडल्स ने सुसाइड किया। वहीं अब साउथ फिल्मों की जानीमानी प्लेबैक सिंगर संगीता साजिथ दुनिया को अलविदा कह गईं। उन्होंने 22 मई को तिरुवनंतपुरम में अपने घर में 46 की उम्र में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थी और उनकी इलाज भी चल रहा है। उनके आकस्मिक निधन पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झटका लगा है।
संगीता साजिथ के अचानक निधन से परिवारवालों को काफी धक्का लगा है। वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स भी उनके यूं अचानक चले जाने से शोक मना रहे है।
संगीता ने 90 के दशक में उन्होंने गायन की शुरुआत की थी। उन्होंने एसए चंद्रशेखर की फिल्म नालैया थेरपू, जो 1992 में आई थी में पहली बार अपनी आवाज दी थी। वहीं, प्रभु देवा की फिल्म मिस्टर रोमियो का गाना थन्नेरई कधालिकुम... 90 के दशक में खूब पॉपुरल हुआ था। इस गाने को मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने संगीत दिया था। संगीता ने 1998 में आई मलयालम फिल्म एन्नु स्वांथम जानकट्टी के लिए भी अपनी आवाज देकर वे काफी फेमस हो गई थी। उन्होंने कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषाओं में करीब 200 से ज्यादा गाने गाए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने हाल में गर्भपात, बंदूक के मामलों में पारित किये आदेश

राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा रविवार को कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल को संबोधित करेंगे

2024 को लेकर जेजेपी का महामंथन, अजय चौटाला ने नेताओं को दिया विजय मंत्र

आज का राशिफल 2 जुलाई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा